दुनिया के 5 सबसे विचित्र जीव Top 5 Amazing Animals In The World
दोस्तों दुनियां में कई ऐसे जीव जंतु है, जो बाकी जानवरों से काफी अलग और सबसे अजीबोगरीब जीव जंतु है जिनके बारे में शायद ही आप जानते हो। इस लेख में आपको बताऊंगा दुनियां के सबसे विचित्र जीवो के बारे में। जिसे देख कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। कि धरती पर ऐसे जीव भी है।
No.1 वाटर बियर (Tardigrade)
ये जल में रहने वाला एक सूक्ष्मप्राणी है। टार्डीग्रेड पृथ्वी पर पर्वतों से लेकर गहरे महासागरों से लेकर अंटार्कटिका तक लगभग हर जगह पाये जाते हैं, यहां तक की हमारे शरीर पर भी इसका निवास होता है, विकीपीडिया के अनुसार ये लगभग 1 मिलीमीटर से भी कम होता है। जिसे हम केवल माइक्रोस्कोप से ही देख सकते है, यह पृथ्वी का मात्र एक ऐसा प्राणी है जो बिना ऑक्सीजन और 30 वर्षों तक बिना कुछ खाए पिए जिंदा रह सकता है, यह जीव अंतरिक्ष में भी बिना किसी सेफ्टी के सरवाइव कर सकता है।
No.2 मिमिक ऑक्टोपस (Mimic octopus)
मिमिक ऑक्टोपस 1 ऐसा ऑक्टोपस है। जो बड़े ही आसानी से अपना रंग बदल सकता है। और तो और ये समुंद्र में रहने वाले। लगभग हर जीव का शेप भी हूबहू ले सकता है। जैसे कि समुंद्री सांप, स्टारफिश और लायनफिश। ये समुद्री जीव बहुत ही ख़ूबसूरत होता है।
No.3 लायरबर्ड (Lyrebird)
यै संसार के सबसे सुन्दर पक्षियों में से है, जो केवल आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये पंछी नकल करने में बड़ा ही कुशल होता है। जो दुनियां की कोई भी आवाज निकाल सकता है। ये पक्षी एक बार जो आवाज सुन ले ये बिल्कुल हूबहू वैसी ही आवाज निकाल सकती है। यहां तक कि कार के इंजन से लेकर ।फोन के रिंगटोन तक की आवाज निकाल सकती है। और तो और इंसान की कोई भी आवाज़ निकाल सकती है। यह पक्षी शर्मीले मिजाज के होते हैं और मादा नर पक्षी से लंबी और बड़ी होती है।
No.4 व्हाइट बैलबर्ड (White bellbird)
दुनियां में इसलिए फेमस है, क्यूंकि ये जीव सबसे तेज आवाज निकाल सकते है। जो 1 रॉक बैंड और चैनशो मशीन से भी तेज आवाज निकालने सकते है। ये लगभग 126 डेसिबेल्स की आवाज निकाल सकता है। और यह आवाज इतनी तेज होती है कि हम इस आवाज को सुनेंगे तो हमारा बहरा होना निश्चित है। हमारे लिए 85 डेसिबेल्स की आवाज ही सुरक्षित मानी जाती है। इससे तेज आवाज हमारे कान के पर्दे फाड़ देती है। तो इस पक्षी से बच कर रहने मे ही भलाई है।
No.5 बुलेट आंट (Bullet Ant)
ये दुनियां की सबसे ख़तरनाक और बड़ी चिटियो में से 1 है। इसलिए इसे कभी भी छोटा समझने की भूल मत करना क्योंकि इसके काटने के बाद जो दर्द होता है वो असहनीय होता है। इसके काटने का दर्द बंदूक की गोली से भी ज्यादा होता है। और इसीलिए इसको दुनियां की सबसे ख़तरनाक चींटि माना जाता है।
Bi
Amazing