इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow

मित्रों क्या आपने भी कभी आसमान में रंग बिरंगा कुछ देखा है, खासकर बारिश के मौसम में जिसे देखकर इसके बारे में जानने की जिज्ञासा आपको अवश्य हुई होगी।

लेकिन क्या आपने कभी इसके बारे में जानने की कोशिश की है, की ढलते दिन के साथ आसमान में चमकते यह रंग बिरंगे रंग कैसे बने और यह हर रोज हमें आसमान में क्यों नहीं दिखाई देते, तो इन्हीं सब सवालों के जवाब जानने और विस्तार से समझने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें और “वीडियो में देखने के लिए दिए गए इमेज की लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल पर जा सकते हैं” जहां आपको यह वीडियो में देखने को मिलेगा ।

इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow
Mr. Fact Confidence

1. इंद्रधनुष के बारे में रोचक तथ्य

इंद्रधनुष जिसे आप आसमान में देखते हैं, उसे इंद्रधनुष कहते हैं इंद्रधनुष हमें रंगीला और चमकीला दिखाई देता है जो एक सीधी लाइन में होता है, लेकिन असल में इंद्रधनुष पूरी तरह गोल होता है, लेकिन हमें सिर्फ आधा ही दिखाई देता है, परंतु आप अगर इंद्रधनुष को पूरा देखना चाहते हैं, तो आपको ऊंचाई पर उड़ते हुए एरोप्लेन या हेलीकॉप्टर से पूरा इंद्रधनुष दिखाई दे सकता है।

इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow
Rainbow Diagram

2. इंद्रधनुष दिखाई देने का समय

इंद्रधनुष ज्यादातर सूर्य ढालने से चार साडे 4 घंटे पहले आसमान में दिखाई देता है, और इसे ज्यादातर झरने के पास और भूमध्य रेखा के आसपास वाले क्षेत्रों में आसानी से देखा जा सकता है।

3. इंद्रधनुष कहां सबसे ज्यादा दिखाई देता है

पृथ्वी पर सबसे ज्यादा इंद्रधनुष अमेरिका के हवाई राज्य में दिखाई देता है, और इसी प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण इस राज्य को दा रेनबो स्टेट (The Rainbow State ) के नाम से भी जाना जाता है।

4. इंद्रधनुष हमें रंग बिरंगा क्यों दिखता है

अब सवाल आता है, कि रेनबो या इंद्रधनुष कैसे बनता है, जानते हैं इसके बारे में जब हम आसमान में चमकते हुऐ सूर्य को देखते हैं, तो हमें धरती से नंगी आंखों से देखने पर सुर्य का रंग सफेद दिखाई देता है, जबकि सूर्य असल में सात रंगों से मिलकर बना है, जो हमें प्रिज्म से देखने पर ही दिखाई देता है।

5. इंद्रधनुष कितने रंग और कैसे बना

इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow

अब जानते हैं इंद्रधनुष के बनने के बारे में की इंद्रधनुष आखिर कैसे बनता है जैसा कि हमने बताया कि सूर्य 7 रन से मिलकर बना है, तो जब बारिश के मौसम में सूर्य का प्रकाश 17 लाख बूंदों से अपरिवर्तित और परावर्तित होता है, तो पानी की बूंदे प्रिज्म का काम करती हैं, जिसकी वजह से हमें सूर्य के प्रकाश के सातों रंग खुले आसमान के नीचे दिखाई देते हैं।

6. इंद्रधनुष कौन-कौन से रंगो से बना है

इंद्रधनुष इन सातों रंगों से मिलकर बना होता है जो है लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, इंडिगो और बैगनी हालांकि 1666 से पहले इंद्रधनुष में 5 रंग ही माने जाते थे, लेकिन 1666 में “आइज़क न्यूटन” ने दो रंग बैंगनी और नारंगी इंद्रधनुष में जोड़े थे, जिसके बाद से इंद्रधनुष में सात रंग माने जाते हैं, और इन्हें हम आसानी से इंद्रधनुष के समय देख भी सकते हैं।

7. इंद्रधनुष के बारे में कैसे पता चला

इंद्रधनुष के बारे में पहली बार “रेने डॅकार्त” नाम के व्यक्ति ने 1637 में पहली बार पता लगाया की इंद्रधनुष सूर्य की रोशनी और बारिश की बूंदों से रिफ्लेक्ट होने पर बनता हैं, और आप इंद्रधनुष को तब ही देख सकते हैं जब सूर्य आपकी पीठ पर हो।

8. इंद्रधनुष कितने प्रकार के होते हैं

इंद्रधनुष मुख्यता तीन प्रकार के होते हैं जिन्हें हम “रेनबो, मूनबो और फोगबो” नाम से जानते हैं।

9. आसमान में कितने इंद्रधनुष बन सकते हैं

कभी-कभी एक साथ दो तीन या चार इंद्रधनुष को भी देखा जा सकता है, ऐसा तब होता है जब सूर्य का प्रकाश बारिश की बूंदों के अंदर एक से ज्यादा बार टकराता है, अगर एक साथ दोनों इंद्रधनुष बनते हैं तो दूसरे इंद्रधनुष का प्राथमिक इंद्रधनुष के बिल्कुल विपरीत क्रम में होगा, इसलिए आपको दूसरे इंद्रधनुष में लाल रंग की वजह बैंगनी रंग सबसे ऊपर दिखेगा।

10. क्या हर व्यक्ति को इंद्रधनुष्य एक जैसा दिखाई देता है

इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow
कोई भी दो इंसान एक जैसा इंद्रधनुष नहीं देख सकते, क्योंकि आप के बगल में खड़े व्यक्ति आप से अलग स्थान पर खड़ा है, तो उसी स्थिति में उसे इंद्रधनुष भी अलग दिखाई देगा, हालाकि आप दोनों को लग सकता है, कि आप एक ही इंद्रधनुष देख रहे हैं, लेकिन वास्तव में आप दोनों अलग-अलग इंद्रधनुष देख रहे हैं, बारिश की हर बूंद अपना अलग इंद्रधनुष बनाती है, इसलिए एक व्यक्ति जहां खड़ा होगा उसे वहां का इंद्रधनुष दिखाई देगा।

11. अलग-अलग जगहों से इंद्रधनुष कैसा दिखता है

जब सूर्य ऊंचाई पर होता है तब हमें इंद्रधनुष नीचे दिखाई देता है, और जब सूर्य नीचे होता है तब इंद्रधनुष हमें ऊंचा दिखाई देता है।

12. क्या इंद्रधनुष पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर भी बनता है

इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow
हमारे इस पूरे ब्रह्मांड में अभी तक की रिसर्च के अनुसार पृथ्वी और शनि ग्रह का चंद्रमा टाइटन दो ऐसी जगह है, जहां इंद्रधनुष बनने की संभावना बहुत ज्यादा है, टाइटन पर तभी इंद्रधनुष बन सकता है, जब सूर्य की रोशनी तरल मीथेन की बूंदों से रिफ्लेक्ट करती है, टाइटन पर इंद्रधनुष का कोण 42° डिग्री की बजाय लगभग 49° डिग्री होता है, दो इंद्रधनुष के बीच के बड़े भाग को “एलेग्जेंडर बैंड” कहा जाता है, इसे पहली बार 200 ईसवी में अलेक्जेंडर द्वारा परिभाषित किया गया था।

13. प्राचीन लोगों का इंद्रधनुष के बारे में क्या मांनना है

प्राचीन काल में अलग-अलग सभ्यताओं का इंद्रधनुष के बारे में अलग-अलग मानना था, यूनानी पौराणिक कथाओं के अनुसार इंद्रधनुष स्वर्ग और पृथ्वी के बीच एक पुष्प यानी फूल है, वही सर्बिया के प्राचीन लोगों का मानना था, की इंद्रधनुष वायु के देवता यानी “तूफान भगवान” का धनुष है।

14. इंद्रधनुष कितने समय तक रहता है

अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे लंबे समय तक दिखाई देने वाला इंद्रधनुष इंग्लैंड के शहर “शैफील्ड” मै 14 मार्च 1994 को देखा गया था।

15. इंद्रधनुष के बारे में हमारे विचार

इंद्रधनुष आपने आप मैं एक खूबसूरत दृश्य है, जो लोगों की जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा देता है, क्योंकि इंद्रधनुष देखने में बड़ा ही प्यारा और मनमोहक लगता है। यह तो थे हमारे विचार आप अपने विचार हमें कमेंट में बता सकते हैं।

यदि इस लेख में हमसे कुछ मिस हो गया हो उसके लिए क्षमा करें, धन्यवाद

और पड़े >>>>>>>

और पड़े >>>>>>>

0 thoughts on “इन्द्रधनुस रोचक तथ्य- Amazing Fact About Rainbow”

Leave a comment